Navratri 2024 Navami: 11 या 12 अक्टूबर कब है नवरात्रि की महा नवमी? जानें पूजा और हवन का शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Navami: 11 या 12 अक्टूबर कब है नवरात्रि की महा नवमी? जानें पूजा और हवन का शुभ मुहूर्त

Spread the love


Navratri 2024: अगर आप भी नवरात्री की महा नवमी पूजा को लेकर असंजस की स्थिति में बने हुए हैं तो यहां जानिए कि इस साल नवमी कब है। साथ ही जानें कि नवरात्रि की नवमी हवन के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Shardiya Navratri 2024 Navami Date: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व होता है। इन्हीं दोनों दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं नवरात्रि की नवमी के अवसर होम या हवन करना भी अत्यंत अनुष्ठान माना जाता है। नवमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण नवमी होम करते हैं। ऐसा करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन की प्राप्ति होती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में उत्पन्न होने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर दिन के समय नवमी होम किया जाता है। शास्त्रों में रात के समय किया गया होम फलदायी नहीं माना जाता है। नवरात्रि के नौवें दिन दिन के समय नवमी पूजा के बाद ही होम किया जाता है। तो आइए अब जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की महा नवमी पूजा कब है और पूजा, होम के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

2024 में नवमी पूजा डेट और हवन शुभ मुहूर्त
इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी पूजा दो दिन की जाएगी। 11 और 12 अक्टूबर को महा नवमी है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि का आरंभ 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा। नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। 11 अक्टूबर को हवन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं 12 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगा। ऐसे में हवन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन
नवरात्रि की अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। इन दोनों दिन 9 छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मुरादें पूरी करती हैं। कन्याओं को भोजन खिलाने के बाद उन्हें कुछ भेंट जरूर दें और विदा करने से पहले कन्याओं से आशीर्वाद भी लें। कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *