आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के गेट के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा द्वारा सदस्यता अभियान कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 10000 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा
पोटका से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ,प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले,नंद जी प्रसाद,जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, नीरज सिंह, और बबुआ सिंह, BJYM जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा,जिला प्रभारी सुजीत वर्मा,राजपति देवी, अखिल सिंह, मुन्ना सिंह, चिंटू सिंह ,अभिषेक डे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस सदस्यता अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को भाजपा के विचारधारा और योजनाओं से जोड़ना था।
BJYM जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभियान न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि देश को सशक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर योगदान दिया। अंत में अतिथियों ने युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी और उन्हें पार्टी के सिद्धांतों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।