


आज हॉबी लॉबी इंस्टिट्यूट के द्वारा साकची स्थित जुबली पार्क में प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक एक अतिमहत्वपूर्ण निःशुल्क योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
हॉबी लॉबी की संचालिका श्रीमती सुमन सिंह ने महिलाओ को योग के फायदे की जानकारी दी और बताया कि यदि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर लेती है तो कई तरह की बीमारियों के चंगुल से मुक्त हो सकती है। इस सत्र में शामिल होकर महिलाएं योग के प्रति जागरूक हुई और अपने दिनचार्य में योग को जोड़ने का प्रण भी लिया सुमन जी ने ये भी कहा कि वो आगे भी योग से संबंधित कार्यक्रम अलग-अलग स्थान पर करवाते रहेंगी।