


आज सरायकेला खरसावां जिला के आजसू के श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर थाना के नवपदस्थापित थानाप्रभारी विनोद कुमार तिर्की से मिल उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया । इस दौरान जसबीर सिंह ने कहा कि नए थानाप्रभारी से उन्हें अपेक्षा है कि वे क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने में सफल रहेंगे तथा जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग का एक अच्छा उदहारण प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा हाल ही में गम्हरिया प्रखंड को प्रधानमंत्री द्वारा सर्वक्षेष्ठ प्रखंड के दर्जा दिये जाने के बाद गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान आजसू श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू के अलावा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, श्रमिक मोर्चा गम्हारिया प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे गम्हारिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो प्रखंड उपाध्यक्ष (रघुनाथ सिंह सरदार ,प्रेम सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे