आज भाजपा जुगसलाई मंडल अंतर्गत गौशाला चौक पर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में कैंप लगाकर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। इस कैंप में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ललन चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री अमरप्रीत सिंह सिंह काले ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। इसी के तहत एक तय अंतराल पर भाजपा में सदस्यता अभियान चलाया जाता है।पूरे देश के साथ साथ जमशेदपुर महानगर में भी भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी अपने पूरे सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ घर घर संपर्क करें एवं लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं।उन्होंने कहा कि हर एक को जोड़ना भाजपा का लक्ष्य है।हम सभी को पूरी ऊर्जा के साथ लग कर इस अभियान को सफल बनाना है।ललन चौहान ने कहा कि इस अभियान में पुराने लोगों के साथ नए मतदाताओं को भी जोड़ना है।एवं हर वर्ग से लोगों को जोड़ने का प्रयास करना है।तभी यह अभियान सार्थक हो सकेगा।अनिल मोदी ने कहा कि यह अभियान जुगसलाई के सभी बूथों,एवं शक्ति केंद्रों पर चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं ताकि जुगसलाई मंडल सदस्यता अभियान में अव्वल स्थान प्राप्त करे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमेंद्र जैन हन्नु,अमरप्रीत सिंह काले,अनिल मोदी,ललन चौहान, प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर दास, गणेश रविदास, पिंटू सैनी, उपेंद्र चतरथ, सुंदर गुप्ता, रविन्द्र भाटिया,मनीष जोशी,सुनील साहू, विकास सिंह, अनूप खां, विकास महतो, रविशंकर तिवारी, अनिल शर्मा, जैकी सारस्वत, रितेश जैन, अनिल चौहान, सुनील सिंह, अनिल सेठ, रशपाल सैनी, आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।
Posted inGeneral