देवर देवरानी ने विधवा भाभी को जला कर मारने का किया प्रयास। आसपास के लोगो ने बचाई जान

देवर देवरानी ने विधवा भाभी को जला कर मारने का किया प्रयास। आसपास के लोगो ने बचाई जान

Spread the love

मानगो थानांतर्गत बैंकुठ नगर के रोड नंम्बर 4 में विधवा भाभी को उसके ही देवर और देवरानी द्वारा जला कर मारने का प्रयास किया गया। हलांकि शोर सुनकर आसपास के लोग सही समय पर पहुंच गए और पीड़िता को बचा लिया। घटना शनिवार के सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी अपनी विधवा भाभी को हमेसा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। हद तो तब हो गई जब शनिवार को दोनों पती पत्नी ने अपनी भाभी को जान से मारने की योजना बनाई और उसे कमरे में बंद कर जला कर मारने का प्रयास किया। परन्तु शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और पीड़िता को बचा लिया गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *