
चांडिल : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को चौका थाना क्षेत्र के रेयाडदा और बारसिडा गांव में अफीम की अवैध खेती और विक्रय के निषेध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी ने स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के सेवन और अवैध खेती के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी, जिससे लोग अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।