चिराग पासवान के बाद जीतन राम मांझी का BJP को झटका! झारखंड में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘हम

चिराग पासवान के बाद जीतन राम मांझी का BJP को झटका! झारखंड में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘हम

Spread the love

चिराग पासवान के बाद जीतन राम मांझी का BJP को झटका! झारखंड में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘हम

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. हम (सेक्युलर) केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में मीडिया से कहा, “उनकी पार्टी NDA की एक प्रतिबद्ध सदस्य है और अंततः बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में जो भी व्यवस्था (झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर) होगी उसका पालन करेगी. एक बात निश्चित है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा निश्चित रूप से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. मैंने हाल ही में झारखंड के चतरा में एक रैली को संबोधित किया और पार्टी के कम से कम 10 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.”

हम झारखंड चुनाव लड़ेंगे, यह स्पष्ट- जीतन राम मांझी

उन्होंने यह भी कहा, “हम NDA का हिस्सा हैं. झारखंड में NDA के अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ परामर्श के बाद सीट बंटवारे की जो भी व्यवस्था होगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा. लेकिन, हम झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, यह बिल्कुल स्पष्ट है.” हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की गया सीट से सांसद निर्वाचित हुए.

बता दें 2014 में नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री के लिए मांझी को एक विकल्प के रूप में माना गया था, उस साल लोकसभा चुनावों में हार के बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्हें अस्थायी रूप से पद संभालने का काम सौंपा गया था. मुख्यमंत्री बनने से पहले, मांझी ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में काम किया. वहीं 1996 से 2005 तक मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के अधीन राजद सरकार में भी मंत्री रहे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *